क्रिकेट

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें तीसरा और निर्णायक मुकाबला, इस मैदान पर खेला जाएगा मैच

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला आज, 18 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। तीसरा वनडे मैच इंदौर में खेला जाना है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच हुए सीरीज के दो वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एक-एक मैच जीते हैं। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा।

IND vs NZ Live Streaming.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2026 का आगाज जीत के साथ किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और तीन वनडे मैचों की श्रंखला में 1-0 की शुरुआती बढ़त अपने नाम की। हालांकि, दूसरे मुकाबले में मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वापसी की और सात विकेट से जीत दर्जकर सीरीज 1-1 से बराबर करवा ली।

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम (India vs New Zealand) तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में न्यूजीलैंड से टकराएगी। सीरीज का तीसरा ODI मैच इंदौर (Indore) में आयोजित होगा। पिछले दो मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बेशक अपनी फॉर्म को लेकर परेशान नजर आ रहे थे लेकिन तीसरे वनडे में फैंस उनकी दमदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming की पूरी जानकारी-

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कहां होगा? (IND vs NZ 3rd ODI Match Venue)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा।

कब होना है भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला? (India vs New Zealand 3rd ODI Match Date)

मेजबान भारत और मेहमान न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी 2026, रविवार को खेला जाएगा।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 3rd ODI Match Time)

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 1:00 बजे होगा।

न्यूजीलैंड-इंडिया के बीच तीसरे वनडे मैच को किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं? (IND vs NZ Match TV Telecast Channel)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेजबान टीम इंडिया के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs NZ 3rd ODI Match Live Streaming)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वनडे टीम के बीच तीसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।

    उमेश कुमार
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article