क्रिकेट

IND vs ENG Head To Head: भारत दौरे पर कैसा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड, पिछले दो दौरों में जीता केवल एक टेस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 24, 2024, 10:18 PM IST

IND vs ENG Head to Head: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए कैसा है इंग्लैंड का भारत दौरे पर रिकॉर्ड?

Image

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज हेड टू हेड

हैदराबाद: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को हैदराबाद में होने जा रहा है। भारतीय टीम को घर पर आखिरी बार टेस्ट सीरीज में हार 2012 में मिली थी। इंग्लैंड के खिलाफ घर पर सीरीज गंवाने के बाद 12 साल से टीम इंडिया अजेय है। ऐसे में बेन स्टोक्स की कप्तानी में बैजबॉल वाली आक्रामक रणनीति के साथ भारत दौरे पर पहुंची है। ऐसे में देखना होगा कि स्पिनबॉल बनाम बैजबॉल में जीत किसे मिलती है। भारत की स्पिन फ्रेंडली विकेट पर विदेशी टीमें हार के बाद पिच को दोष देती हैं। इंग्लिश टीम के कई खिलाड़ियों ने ये पहले ही कह दिया है कि वो इस बार हार का दोष पिच पर नहीं मढ़ेंगे। ऐसे में आईए जानते हैं दोनों टीमों के बीच कैसी रही है अबतक टेस्ट में भिड़ंत।

भारत के खिलाफ ऐसा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच 92 साल लंबे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 131 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से 31 में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 50 में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 50 टेस्ट बराबरी पर समाप्त हुए। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 31 टेस्ट जीत में से 22 घर पर हासिल की है। वहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 50 में से 14 टेस्ट भारतीय सरजमीं पर जीते हैं।

भारत में पिछले 9 टेस्ट में इंग्लैंड को मिली 7 में हार

ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच भारतीय सरजमीं पर कांटे की टक्कर होने की उम्नीद है। पिछली बार भारत दौरे पर साल 2020-21 में इंग्लैंड को जो रूट की कप्तानी में 5 मैच की सीरीज में 3-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2012-13 में 4 टेस्ट की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद इंग्लैंड ने भारत में 9 टेस्ट खेले हैं जिसमें से महज 1 में जीत 7 में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article