क्रिकेट

IND vs ENG Head to Head: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में कैसी रही है भिड़ंत, किसका पलड़ा है आंकड़ों में भारी

India vs England Head to Head: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। इस मुकाबले से पहले जानिए आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी। किसके हाथ लग सकती है बाजी?

Image

भारत बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप हेड टू हेड

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत इंग्लैंड के खेला जाएगा टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल
  • दोनों टीमों के बीच टी20 में होगा ये 24वां मुकाबला
  • दोनों के बीच अबतक हुई है कांटे की टक्कर

IND vs ENG, Head to Head: भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को गयाना में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम विजय रथ पर सवार होकर सेमीफाइनल तक पहुंची है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड भाग्य से लड़ते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। एक वक्त ऐसा भी था जहां उसके प्लेऑफ दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर होने की चर्चा होने लगी थी। लेकिन जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम अपना भाग्य अपने हाथ से रचते हुए सेमीफाइनल में टीम इंडिया से टकराने को तैयार है। जिसे 2 साल पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मात देकर वो फाइनल में पहुंची और दूसरी बार टी20 चैंपियन बनने में सफल हुई। ऐसे में प्रशसकों को इस मुकाबले का इंतजार बड़ी बेसब्री से है। ऐसे में आइए जानते हैं टी20 फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है भिंड़त और किसका पलड़ा सामान्य तौर पर और टी20 विश्व कप एक दूसरे के खिलाफ भारी रहा है?

बराबरी का रहा है भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट में पहली बार भिड़ंत साल 2007 के टी20 विश्व कप के दौरान हुई थी। ये वही मुकाबला था जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया था। उसके बाद से अबतक दोनों टीमें के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट में 23 बार भिड़ंत हुई है जिसमें 12 बार बाजी भारत और 11 बार इंग्लैंड के हाथ लगी। दोनों टीमों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर 3 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें 2 मैच में भारत और एक में इंग्लैंड विजयी हुई है। वो मैच पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला था।

टी20 विश्व कप के दोनों के बीच हुई है कांटे की टक्कर

भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक टी20 विश्व कप में 4 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें दोनों टीमों के हाथ 2-2 बार जीत लगी। ऐसे में पांचवीं बार दोनों का आमना सामना गुरुवार को गयाना में होने जा रहा है। जिसमें बाजी किसके हाथ लगेगी ये आकंड़ों के आधार पर नहीं कही जा सकती है। दोनों टीमों के बीच खेला गया कोई मुकाबला आज तक रद्द नहीं हुआ है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article