क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs ENG 5th Test Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार (31 जुलाई 2025) से लंदन में खेला जाएगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- AP/Ollie pope instagram)

IND vs ENG 5th Test Live Streaming: IND vs ENG 5th Test Match 2025 Date Time: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से लीड बना रखी है। सीरीज का अंतिम मुकाबला लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस सीरीज के आखिरी मैच को भारत के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर भारतीय टीम ये वाला मैच हार जाती है या फिर मैच ड्रॉ भी हो जाता है तो भी वे सीरीज 2-1 से गंवा देंगे और इंग्लैंड को जीत मिल जाएगी। इस मैच में भारत की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास होगी वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संभालने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कैसे लाइव देखा जा सकता है।

कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट (Ind vs Eng 5th Test Match Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट गुरुवार, 31 जुलाई से खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट (Ind vs Eng 5th Test Match Venue)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट केनिंगटन ओवल लंदन में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट (Ind vs Eng 5th Test Match Time)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले 3 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट (Ind vs Eng 5th Test Match On Tv)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग (Ind vs Eng 5th Test Match Live Streaming)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्राली, बेन डकेट, ओली पोप(कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बैथेल, जैमी स्मिथ(विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवरटन, जोश टंग।

भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, एन जगदीसन (विकेटकीपर)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article