IND Vs BAN Highlights: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को लगातार पांचवीं बार हराया, सेमीफाइनल के करीब पहुंची रोहित की पलटन
IND Vs BAN Highlights: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को लगातार पांचवीं बार हराया, सेमीफाइनल के करीब पहुंची रोहित की पलटन
एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 196 रन बनाए। टीम ने बांग्लादेश को 197 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना सकी।
Ind Vs Ban Live Score Streaming Online: Watch Here
पहली पारी में टीम इंडिया
- रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 11 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उनको शाकिल अल हसन ने आउट किया।
- विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया और एक चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। उनको तंजीम हसन साकिब ने आउट किया।
- सूर्यकुमार यादव ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे ज्यादा देकर क्रीज पर नहीं टिक पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और एक छक्के की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको भी तंजीम हसन साकिब ने आउट किया।
- रिषभ पंत ने लड़खड़ाई टीम को संभाला। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। उनको रिशाद हुसैन ने आउट किया।
- शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रिशाद हुसैन ने बोल्ड किया।
- हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली।
- अक्षर पटेल भी नाबाद रहे। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश टीम
- लिटन दास टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- तंजीद हसन ने 31 गेंदों का सामना किया और उन्होंने 4 चौके की मदद से 29 रन बनाए। उनको कुलदीप यादव ने आउट किया।
- तौहीद हृदोय भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको भी कुलदीप यादव ने आउट किया।
- शाकिब अल हसन भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 7 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने आउट किया।
- नजमुल हुसैन शांतो कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और एक चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन पर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- जेकर अली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट किया।
- रिशाद हुसैन भी शानदार पारी खेली। लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 10 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्के की मदद से 24 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- मेहदी हसन और तंजीम हसन साकिब नाबाद रहे। मेहदी ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए, जबकि तंजीम ने एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs BAN Today Match: हेड टू हेड
IND Vs Ban Live Score Today Match: भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
IND Vs Ban Live Score Today Match: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान
IND Vs Ban Live Score Today Match: टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज।
IND Vs Ban Live Score Today Match: बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब।
