क्रिकेट

India खेल रहा बेखौफ, गेम किसी भी टीम के लिए डरावना- अपने मुल्क से मैच से पहले बोले बांग्लादेश के कोच

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 10:16 AM IST

India vs Bangladesh: उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे इस समय अपने क्रिकेट और अपने घरेलू विश्व कप का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्हें दर्शकों का काफी समर्थन मिल रहा है।’’

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : AP

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघा ने गुरुवार को यहां कहा कि भारतीय टीम इस समय बेखौफ क्रिकेट खेलकर प्रतिद्वंद्वी टीमों में खौफ पैदा करने में सफल रही है। बांग्लादेश के सामने शुक्रवार को पुणे में आईसीसी विश्व कप मैच में भारत की चुनौती होगी। बांग्लादेश ने शुरुआती मैच जीतने के बाद लगातार दो मैच गंवाए हैं, वहीं भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही है।

हाथुरुसिंघा ने भारत के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर यहां कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उन्होंने (भारतीय टीम) हर विभाग को दुरुस्त किया है। उनके पास स्ट्राइक गेंदबाज हैं। बुमराह अतीत की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास बीच के ओवरों में अच्छे, अनुभवी स्पिनर हैं। उनकी बल्लेबाजी, विशेष रूप से शीर्ष क्रम आक्रामक है। इस स्तर पर टीम जिस तरह से बेखौफ खेल रही है वह किसी भी टीम के डरावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे इस समय अपने क्रिकेट और अपने घरेलू विश्व कप का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्हें दर्शकों का काफी समर्थन मिल रहा है।’’ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने जांघ की मांसपेशियों में चोट से सुधार के बाद नेट सत्र में अच्छा समय बिताया। हाथुरुसिंघा ने हालांकि कहा कि यह वामहस्त हरफनमौला भारत के खिलाफ विश्व कप मैच तभी खेलेगा, जब वह पूरी तरह से फिट महसूस करेगा।

कोच ने कहा, ‘‘उन्होंने (शाकिब ने) कल अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने विकेटों के बीच थोड़ी दौड़ भी लगाई। हम आज किए गए स्कैन (जांच) के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। हमने अभी तक उनसे गेंदबाजी नहीं करायी है। हम कल सुबह चोट का आकलन कर कोई फैसला करेंगे।’’ हाथुरासिंघा ने कहा, ‘‘अगर वह चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे तो हम जोखिम नहीं उठाएंगे। अगर वह पूरी तरह से तैयार होंगे तभी कल का मैच खेल पायेंगे।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article