IND vs AUS 2nd T20 LIVE Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाने वाला है। तिरुवनंतपुरम में आयोजित मुकाबले में जहां सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम अपनी बढ़त आगे ले जाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की निगाहें बराबरी करने पर होगी।
सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 80 रनों की कप्तानी पारी खेली थी। उनकी इनिंग की बदौलत ही भारत ने 209 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। मैच काफी रोमांचक था और इसे अंतिम ओवर में टीम ने जीता था। ऐसे में दूसरे मैच में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा सकती है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी अहम बातें।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मैच कब खेला जाएगा? (IND vs AUS 2nd T20I Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20I मैच 26 नवंबर 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs AUS T20I Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मैच? (IND vs AUS T20I Match Timing)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 6.30 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरा T20I मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs AUS T20I Live Telecast On TV)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मैच खेले जाने वाले मुकाबले को आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs AUS T20I Match Online Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले दूसरा T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
