क्रिकेट

IND vs AUS ODIs: भारतीय शेर या कंगारू? आंकड़ों की जंग में किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2023, 09:00 AM IST

India vs Australia Stats Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए एक दूसरे के खिलाफ दोनों टीमों का एकदिवसीय क्रिकेट में कैसा है रिकॉर्ड?

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है वहीं पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी। ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तरह दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कांटे की भिड़ंत देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए नजर डालें की आंकड़ों में दोनों में से किस टीम का पलड़ा है भारी?

ऐसी रही है दोनों के बीच वनडे में भिड़ंत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 143 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 80 में ऑस्ट्रेलिया को 53 में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है। इसमें से 10 मुकाबले बगैर-हार जीत के फैसले के खत्म हो गए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारतीय सरजमीं पर खेले गए मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों के बीच अबतक कुल 64 मैच खेले गए हैं जिसमें से 29 में टीम इंडिया को जीत मिली जबकि 30 में उसे हार का सामना करना पड़ा। जबकि 5 मैच बगैर किसी परिणाम के समाप्त हो गए।

पिछले पांच में से भारत ने जीते हैं दो मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबले में से 2 में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि 3 मैच ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए।

मुंबई में पिछली बार भारत को मिली थी करारी हार

साल 2019-20 में भारत दौरा पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे सीरीज में 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज की मुंबई में धमाकेदार अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत की थी और 10 विकेट के अंत से जीत दर्ज की थी। जीत के लिए मिले 255 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के हासिल कर लिया था। उस मैच में डेविड वॉर्नर ने नाबाद 128 और कप्तान आरोन फिंच ने नाबाद 110 रन का पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 255 रन पर ढेर हो गई थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article