Asian Games 2026 Hockey Semi-Final, IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने किया पहला गोल, भारत 3-1 से आगे
India Vs Pakistan Asian Games 2026 Hockey Match Today, Head to Head, Live Streaming Channel, Venue IND बनाम PAK हॉकी मैच लाइव अपडेट: वर्ल्ड कप में 7वें स्थान पर रहने की निराशा के बाद भारत ने एशियन गेम्स में शानदार वापसी की है। पूल-A में भारत ने अपने सभी 5 मैच जीतकर टॉप किया है। यहां देखें मैच के पल-पल के अपडेट-
Asian Games 2026 Hockey Semi-Final, IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने किया पहला गोल, भारत 3-1 से आगे
ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर होगी नजर
इस मैच के साथ भारत की नजर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के सीधे क्वालीफिकेशन पर भी है।एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को सीधे LA ओलंपिक 2028 का टिकट मिलेगा, और टीम इंडिया यह मौका किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेगी। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
10 साल से पाक से नहीं हारा भारत
भारत 2016 साउथ एशियन गेम्स फाइनल के बाद से पाकिस्तान से हारा नहीं है। अब दोनों टीमें फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर हैं, ऐसे में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद उनके ड्रैग-फ्लिकर सुफियान खान हैं, जो 11 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। यह मैच सुफियान बनाम हरमनप्रीत की जंग भी होगा। पेनल्टी कॉर्नर ही मैच का फैसला कर सकते हैं।
