क्रिकेट

IND vs AUS ODI: कंगारूओं के खिलाफ घरेलू मैदान पर आंकड़ों की जंग में भारतीय टीम है शेर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2023, 05:15 PM IST

India vs Australia Head To Head Record : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम कर चुकी है। अंतिम मुकाबले में जितने वाली टीम मैच के साथ साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी।

Photo : AP

India vs Australia Head To Head Record : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबलने पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया था। सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले घरेलू मैदान पर भारत के प्रदर्शन की बात करें तो कंगारूओं के खिलाफ आंकड़ों की जंग में भारत शेर है। 1984 से अभी तक दोनों टीमों के बीच भारत में कुल 66 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 31 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है।

ऑस्ट्रेलिया का ओवरऑल पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच

1980 से अभी तक कुल 145 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 81 मैचों में जीत मिली है,। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का जीत प्रतिशत 0.67 है यानी भारत ने 54 मैचों पर जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 10 मैचों का परिणाम नहीं निकला है।

चेपक पर भारत का दबदबा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपक स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट के कुल 9 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को दो मैचों मे, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है। दोपों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है और दो मुकाबला ड्रॉ रहा है। वहीं, वनडे की बात करें तो दोनों टीमों को एक-एक मुकाबले में जीत मिली है।

तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में 5 विकेट से हराया था, जबकि सीरीज के दूसरे मुकाबले में विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!