क्रिकेट

WPL 2023: आईपीएल के पहले सीजन की तरह विमेंस प्रीमियर लीग में भी भारतीय कप्तान का सामना इस देश के कप्तान से होगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 25, 2023, 09:48 AM IST

Indian Premier League vs Womens Premier League : विमेंस प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मुकाबले में आईपीएल के पहले सीजन के खिताबी मुकाबले की यादें ताजा हो जाएगी।

Image

हरमनप्रीत कौर और मेन लैनिंग। (फोटो- डब्ल्यूपीए के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Indian Premier League vs Womens Premier League : विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच अंतिम मोड़ पर है। लीग में न केवल खिलाड़ियों ने बल्ले से, बल्कि गेंद से भी कई मैच का रूख बदलकर मैच में रोमांच भर दिया। विमेंस प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस का सामना मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मुकाबले को देसी बनाम विदेश कप्तान की तरह देखा जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आईपीएल के पहले सीजन की खिताबी मुकाबले की याद ताजा हो जाएगी।

आईपीएल के इस सीजन की याद होगी ताजा

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के खिताबी मुकाबले में भारतीय कप्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया कप्तान होंगी। आईपीएल के पहले सीजन के फाइनल की बात करें तो इस मुकाबले में भी भारतीय कप्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया कप्तान का आमना-सामना हुआ था। वहीं नजारा एक बार फिर मैदान पर देखने को मिलेगा।

धोनी का सामना हुआ था शेन वॉर्न से

आईपीएल के पहले सीजन के खिताबी मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना शेन वॉर्न की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल से हुआ था। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर पहली बार चैम्पियन बनी थी।

यूसुफ पठान ने खेली थी सबसे बड़ी

आईपीएल के पहले सीजन में भले ही विदेशी खिलाड़ी की कप्तानी में टीम चैम्पियन बनी थी, लेकिन इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी का योगदान सबसे ज्यादा रहा था। भारतीय पूर्व ऑलराउंर यूसुफ पठान ने 143.58 की स्ट्राइक रेट से तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 गेंद पर 56 रन बनाए थे। इसके बाद रन आउट हो गए थे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा सुरेश रैना ने एक चौका और दो छक्के की मदद से 30 गेंद पर 43 रन की पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article