क्रिकेट

IND vs AFG 3rd T20I: रोहित शर्मा ने अंपायर के निर्णय पर हंसते हुए ली चुटकी, कहा-पहले ही दो बार...

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 17, 2024, 08:30 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में अंपायर वीरेंद्र शर्मा के लेग बाई के डिसीजन पर चुटकी ली। उनका अंपायर के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर यशस्वी यायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए। पहली गेंद पर शानदार कवर ड्राइव खेलने के बाद यशस्वी ने टीम का खाता 3 रन के साथ खोला। ऐसे में स्ट्राइक पर कप्तान रोहित शर्मा आ गए।

चौके को अंपायर ने दिया लेग बाई

रोहित सीरीज के पहले दो टी20 में खाता खोलने में नाकाम रहे थे। ऐसे में उन्होंने लेग स्टंप से बाहर जा रही गेंद को विकेटकीपर के पीछे चौके के लिए भेज दिया। लेकिन अंपायर ने इसे लेग बाई करार दिया। रोहित को ये बात तब पता नहीं चली लेकिन बाद में उन्हें जब ये पता नहीं चली। जब उन्हें ये पता चला तो उन्होंने अंपायर से सीधे पूछ लिया।

वायरल हुआ वीडियो

रोहित ने फैसला देने वाले अंपायर वीरेंद्र शर्मा से पूछा, अरे वीरू, क्या आपने पहले गेंद को थाई पैड पर लगने पर लेग बाई दिया, वो बल्ले पर लगी थी।' इसके बाद रोहित ने हंसते हुए कहा, मैं पहले ही लगातार दो बार शून्य पर आउट हो चुका हूं।' जैसे ही दोनों के बीच चर्चा का वीडियो सामने आया वो पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

41 गेंद में जड़ा रोहित ने अर्धशतक

रोहित शर्मा ने इसके बाद विकेटों की पतझड़ के बीच पिच पर पैर जमा लिए और संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article