श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत दौरे का शेड्यूल जारी किया है। टीम इंडिया इस दौरे पर दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में जबकि दूसरा टेस्ट 23 अंगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया का दौरा 7 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जो कार्यक्रम की जानकारी साझा की है, उसके अनुसार टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंच जाएगी। दो टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी। इस सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। आकिब नबी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
वॉर्म-अप मैच के शेड्यूल में बदलाव
दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को इस दौरे पर एक चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलना था, लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसमें छोटा सा बदलाव किया है। श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार यह वॉर्म-अप मैच 4 दिन का नहीं बल्कि 3 दिन का होगा। 3 दिवसीय यह वॉर्म-अप मैच 7 अगस्त से एनसीसी ग्राउंड कोलंबो में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जाना वाला यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल मे यह सीरीज जीतनी होगी। फिलहाल शुभमन गिल की टीम 48.150 प्वाइंट पर्सेंटेज के साथ 5वें पायदना पर है, जबकि श्रीलंका एक पायदान नीचे यानी 41.67 प्वाइंट पर्सेंटेज के साथ छठे पोजीशन पर है।
अब तक भारत ने शुभमन गिल की कप्तानी में नौ मैचों में चार जीत और चार हार का सामना किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए गिल एंड कंपनी को इस सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी। सीरीज में जीत कुछ हद तक टीम इंडिया की स्थिति मजबूत कर देगी।
