क्रिकेट

India Squad Asia Cup: एशिया कप के लिए कैफ ने चुनी मनपसंद टीम, इन खिलाड़ियों को किया शामिल

India Squad Asia Cup: एशिया कप के लिए 19 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इससे पहले मोहम्मद कैफ ने अपने पसंद की टीम चुनी है। उनकी टीम में गिल और सिराज दोनों शामिल हैं। दोनों इंग्लैंड दौरे पर सबसे सफल बैटर और बॉलर रहे थे।

Image

एशिया कप की प्लेइंग इलेवन (साभार-BCCI X)

India Squad Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को होने वाला है। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने साफ कर दिया है कि वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच होने वाले एशिया के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने सफर का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। हालांकि, सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को होना है जब भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। एशिया कप में भारत की टीम कैसी हो, इसके लिए पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी अलग-अलग राय रखी है।

इस क्रम में मोहम्मद कैफ ने भी एशिया कप के लिए संभावित टीम बताई है। उनके इस टीम में तेज गेंदबाजी के तौर पर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का नाम है, जबकि स्पिन गेंदबाज के तौर पर उन्होंने कुलदीप यादव को रखा है। ऑलराउंडर के तौर पर उनकी टीम में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के अलावा वाशिंगटन सुंदर भी शामिल है। टॉप बल्लेबाजी ऑर्डर की बात करें तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं।

एशिया कप में कैफ की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

एशिया कप के लिए कैफ का स्क्वॉड- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), शुभमन गिल, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article