क्रिकेट

India vs Namibia: अभिषेक फिट नहीं तो सुंदर और बुमराह की वापसी, असिसटेंट कोच ने दिए प्लेइंग इलेवन के संकेत

India vs Namibia: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

Image

भारत बनाम नामीबिया (साभार-X)

India vs Namibia: यूएसए के खिलाफ 29 रन से मुकाबला जीतने वाली टीम इंडिया अब दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है। दूसरा मुकाबला गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसको लेकर टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने संकेत दिए। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जो खबर सामने आ रही है वह भारतीय फैंस के लिए अच्छी नहीं है। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से उबर रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। उनकी उपलब्धता पर संकट के बादल है। लेकिन एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। चोट से ऊबर चुके वॉशिंगटन सुंदर टीम से जुड़ गए हैं।

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने अभ्यास सत्र के दौरान मंगलवार को कहा, "वॉशिंगटन सुंदर कल टीम से जुड़ गए हैं। अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।"

जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी

इस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर मिली। यह तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट नजर आया। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर स्पाइक्स (क्रिकेट के विशेष जूते) बदलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया। डोएशे ने कहा, ’’बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका मूवमेंट अच्छा है। हम शुक्रवार को अभ्यास के बाद टीम को अंतिम रूप देंगे।"

सूर्या और तिलक ने बहाए पसीने

अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। दोनों ने ’मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती को सहजता से खेला। तिलक ने इस दौरान लगभग 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। चोट वापसी कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर संभल कर क्षेत्ररक्षण अभ्यास करते हुए दिखे। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। वाशिंगटन ने बाद में तिलक वर्मा को गेंदबाजी भी की।

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article