क्रिकेट

IND vs AUS Playing XI: शुभमन गिल की कप्तानी में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के पास है, जबकि पैट कमिंस की अनुपस्थिति में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मुकाबले में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

Image

भारत-ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन (साभार-ICC)

IND vs AUS Playing XI: पहले इंग्लैंड में बराबरी और फिर घर पर वेस्टइंडीज को हराने के बाद शुभमन गिल अब वनडे में भी अग्निपरीक्षा देने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को जब गिल मैदान पर उतरेंगे तो कप्तान के तौर पर 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी। गिल के लिए यह आसान बिल्कुल नहीं होगा, क्योंकि रोहित-विराट की उपस्थिति में उन्हें कई बड़े और कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि, कप्तानी मिलने के बाद उन्होंने अब तक दिखाया है कि वह दबाव में और भी निखर जाते हैं। उम्मीद है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में भी वह कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दम दिखाएंगे। लेकिन इससे पहले उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग इलेवन चुनने की होगी।

विराट-रोहित की वापसी के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो, इसको लेकर गिल और गंभीर को माथापच्ची करनी पड़ सकती है।

गेंदबाजी में कितने विकल्प और हार्दिक की अनुपस्थति में नितीश कुमार रेड्डी को शामिल करना, ये कुछ ऐसे फैसले होंगे जिन पर साहसिक कदम उठाना पड़ेगा।

यशस्वी का बाहर बैठना तय

विराट-रोहित की वापसी ने एक बात पर तो मुहर लगा ही दी है कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे जबकि नंबर 3 पर विराट की जगह फिक्स है। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और नितीश कुमार रेड्डी पर होगी। 3 मैच की वनडे सीरीज में शायद ही यशस्वी को अंतिम ग्यारह में मौका मिले।

सिराज के नेतृत्व में बॉलिंग अटैक

हमें भूलना नहीं होगा कि वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज के नेतृत्व में तेज गेंदबाजी उतरेगी। सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह का खेलना तय माना जा रहा है, जबकि तीसरे विकल्प के तौर पर हर्षित या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को जगह मिल सकती है। स्पिन गेंदबाजी के तौर पर अक्षर पटेल के अलाव कुलदीप यादव को भी शामिल किया जा सकता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर(उप-कप्तान) केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI)-

मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, जोश फिलिप, मिचेल ओवन, कूपर कॉनली, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस और मैथ्यू कुह्नेमन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article