क्रिकेट

Aaj Ke Match Ki Playing XI: आज के मैच में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव

Aaj Ke Match Ki Playing XI: आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जा रहा है टीम इंडिया आज बिना किसी बदलाव के उतरी है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज के मैच में प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Image

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (साभार-BCCI)

Aaj Ke Match Ki Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी कर रही है। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi) नरेंद्र मोदी क्रिकेट स़्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि न्यूजीलैंड एक बदलाव के साथ उतरी है। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास है तो न्यूजीलैंड का नेतृत्व (Mitchell Santner) कर रहे हैं। दोनों टीम शानदार लय में है। दोनों इससे पहले आईसीसी इवेंट के फाइनल में 3 बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं।

दो बार चैंपियंस ट्रॉफी में और एक बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीम एक दूसरे से खेली है। न्यूजीलैंड की टीम 2-1 से आगे है। अगर सूर्यकुमार यादव को स्कोरलाइन 2-2 करना है तो इसके लिए उन्हें रविवार को अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारनी होगी। बेस्ट से मतलब है कि जो खिलाड़ी अब तक फीके रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

भारत के प्लेइंग इलेवन में बदलाव

अब तक हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो टीम इंडिया नंबर वन से परेशान है। ना ही इस फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला चला है और ना ही नंबर वन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ही कुछ खास कर पाए हैं। अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह अब तक 7 पारी में केवल 89 रन बना पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़ दें तो अभिषेक ने निराश ही किया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का सख्त फैसला ले सकती है। दूसरी तरफ वरुण सेमीफाइनल मैच में सबसे महंगे रहे थे। 4 ओवर में वरुण ने 16 की इकोनॉमी से 64 रन लुटाए थे। इतना ही नहीं पूरे टूर्नामेंट में वरुण ने संघर्ष किया है। 28 ओवर में उन्होंने 8.85 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं।

अभिषेक और वरुण की हो सकती है छुट्टी

टीम मैनेजमेंट के पास इन दो खिलाड़ियों को रिप्लेस करने का विकल्प है। अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया जा सकता है, जबकि वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इस मैदान पर कुलदीप का प्रदर्शन भी ठीक रहा है। अब तक खेले गए 45 मैच में उन्होंने 6.9 की इकोनॉमी से 80 विकेट चटकाए हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम शायद ही कोई बदलाव करे। उनकी टीम एकदम बैलेंस नजर आ रही है और उम्मीद है कि वह बिना बदलाव के भारत के सामने चुनौती पेश करेगी।

आकाश चोपड़ा और सुनील गावस्कर क्या सोचते हैं?

आकाश चोपड़ा और सुनील गावस्कर ने प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है। आकाश चोपड़ा ने बिना बदलाव के उतरने की सलाह दी है, जबकि गावस्कर ने दो बदलाव करने की बात कही है। गावस्कर चाहते हैं कि वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को खिलाना चाहिए।

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (IND vs NZ Aaj Ki Playing XI)-

भारत के प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम,मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article