क्रिकेट

Aaj Ke Match Ki Playing XI: एक बदलाव के साथ उतरी है इंग्लैंड, ऐसी है आज के मैच की प्लेइंग इलेवन

Aaj Ke Match Ki Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारत पहले बल्लेबाजी कर रही है। इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में अजेय रही थी, जबकि भारत ने दो मुकाबला जीता था।

Image

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-IND vs ENG

Aaj Ke Match Ki Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में है। यह मुकाबला देर शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीम लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेगी। पहली बार दोनों टीम साल 2022 में भिड़ी थी, जहां टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरी बार दोनों टीम 2024 में भिड़ी और इस मुकाबले में टीम इंडिया ने हार का बदला लेते हुए इंग्लैंड को हराया था। सुपर-8 में इंग्लैंड का पलड़ा भारी भारी रहा था। उसने अपने तीनों मुकाबले जीते थे, जबकि भारत ने पहले जिम्बाब्वे को और बाद में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हेड टू हेड में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीम 5 बार भिड़ी है, जहां भारत ने 3 मुकाबला अपने नाम किया है और केवल दो बार बाजी इंग्लैंड टीम ने मारी है।

जीते तो फेवर में आंकड़े

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइल मुकाबले में जब भी टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही है तो उसे चैंपियन बनने से कोई भी नहीं रोक पाया है। इससे पहले साल 1983 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया था और उस वक्त कपिल देव की कप्तानी में टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। दूसरी बार भी रोहित की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पटखनी दी तो भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। क्या एक बार फिर यह आंकड़े सूर्या के फेवर में रहेंगे अगर आज टीम जीतने में कामयाब हो जाती है।

क्या होगी विनिंग कॉम्बिनेशन में छेड़-छाड़

अब सवाल उठता है कि इस बड़े मुकाबले में क्या टीम इंडिया अपने विनिंग क़ॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ करेगी। अभिषेक शर्मा फॉर्म से जूझ रहे हैं और अब तक 13 की औसत से केवल 80 रन ही बना पाए थे। ऐसे में क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका देने का रिस्क लेगी। इस मैदान पर अभिषेक की बल्लेबाजी कोच गंभीर और सूर्या को भरोसा देगी। अभिषेक ने आखिरी बार इस मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली थी और 135 रन बनाए थे। सवाल उठता है कि अभिषेक अगर नहीं खेलते हैं तो प्लेइंग इलेवन में कौन आएगा। पूर्व हेड कोच की मानें तो रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है। इसके अलावा कोई भी बदलाव नजर नहीं आता है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की बात करें तो वह भी एक बदलाव कर सकती है। पिछले मुकाबले में रेहान अहमद खेल रहे थे। हैरी ब्रूक जेमी ओवर्टन को तरजीह दे सकते हैं।

आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)

भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (England Playing XI)- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article