क्रिकेट

CWG 2030: भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर पेश किया प्रस्ताव

भारत ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए दावा पेश कर दिया है। अहमदाबाद को मेजबानी के लिए चुना गया है।

Image

राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी का प्रस्ताव पेश करते गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी(फोटो क्रेडिट @HCI_London X)

लंदन: भारत ने दो दशकों के बाद राष्ट्रमंडल खेलों को देश में लाने की महत्वाकांक्षा के साथ शुक्रवार को 2030 के खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया। यह औपचारिक बोली भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ और गुजरात सरकार के प्रतिनिधित्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (राष्ट्रमंडल खेल महासंघ) को प्रस्तुत की गई।

इस बोली में अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले खेलों के मेजबान शहर के रूप में स्थान दिया गया है। गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि भारत के खेल ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के प्राचीन सिद्धांत पर आधारित होंगे, जिसका अर्थ है ‘विश्व एक परिवार है।’ यह एकता और मानवीय जुड़ाव को बढ़ावा देगा। ‘अतिथि देवो भव:’ इन खेलों के लिए भारत आने वाले सभी हितधारकों के लिए योजना बनाने में मार्गदर्शन करेगा।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा,'यह बोली पूरे देश की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल न केवल भारत की खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे, बल्कि मित्रता, सम्मान और समावेशिता के मूल्यों को भी दर्शायेगा जो हमारी खेल संस्कृति को परिभाषित करते हैं। शताब्दी समारोह के जश्न के साथ, भारत राष्ट्रमंडल परिवार का गर्मजोशी और उत्कृष्टता के साथ स्वागत करने के लिए तैयार है,जिससे नयी पीढ़ी को खेल के माध्यम से सपने देखने और हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।'

2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी देश की एक अग्रणी खेल राष्ट्र बनने की दीर्घकालिक महत्वाकांक्षा के अनुरूप है, जहां बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी और बुनियादी ढांचे के विकास में व्यापक भागीदारी के लिए उत्प्रेरक का काम करते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article