क्रिकेट

क्यों नहीं बन सकते, सूर्या के हटने के बाद मोहम्मद कैफ ने सुझाया नए टी20 कप्तान का नाम

सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे कप्तान बन गए जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हो। फिलहाल वह 35 साल के हैं और अगले टी20 वर्ल्ड कप तक वह 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अगर वह कप्तानी से हटते हैं तो भारत का अगला कप्तान कौन होगा, इस पर मोहम्मद कैफ ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

संजू सैमसन (साभार-BCCI)

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बीते रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद सूर्यकुमार भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह भारत को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले तीसरे कप्तान बन गए। 35 साल के सूर्या अगले टी20 वर्ल्ड कप जोकि 2028 में होना है, 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तब वह अपनी फॉर्म के साथ-साथ फिटनेस को बरकरार रख पाएंगे। व्हाइट बॉल क्रिकेट की बात करें तो जिस हिसाब से टीम इंडिया में नई प्रतिभा सामने आ रही है, उसको देखते हुए यह काम बेहद मुश्किल लग रहा है। लेकिन अगर सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी से हटते हैं या फिर खराब फॉर्म के कारण हटाए जाते हैं तो अगला कप्तान कौन होगा?

मोहम्मद कैफ ने सुझाया अगले कप्तान का नाम

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान इस बारे में बात की। जब उनसे भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'अभी तो बोलना मुश्किल है, लेकिन संजू ही बन सकते हैं, क्यों नहीं। मुझे लगता है कप्तान वही अच्छा होता है, जिसने दुनिया देखी होती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पहले सूर्या खुद अपने आप को बैक करेंगे। अगर आप फिट हो तो खेल सकते हो। उन्होंने कहा कि अगर मान लो सूर्या हट जाते हैं तो संजू अगर लगातार अच्छा खेल रहे हो तो बन सकते हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी भी की है और उसे फाइनल तक लेकर गए हैं।

संजू ने की थी धमाकेदार बैटिंग

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। उनका इस वर्ल्ड कप में एक बदला हुआ रुप नजर आया। लगातार तीन अर्धशतकीय पारी के दम पर उन्होंने केवल 5 मैच में 80 से ज्यादा के औसत से 321 रन बनाए। यह किसी एक एडिशन में किसी भारतीय का सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड था। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2016 में 319 रन बनाए थे। संजू की इस बैटिंग के दम पर भारत टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article