ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली हरमन एंड ब्रिगेड को 24 घंटे के भीतर एक गुड न्यूज मिली है। दरअसल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है और आईसीसी ने इसके लिए क्वालीफिकेशन का रोडमैप तय कर दिया है। मेंस और विमेंस की 6-6 टीम ओलंपिक में कंपीट करेगी।
भारतीय महिला टीम ने किया क्वालीफाई
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और साउथ अफ्रीका की क्वालीफिकेशन तय हो गई है। 5वीं टीम के तौर पर मेंस और विमेंस में बतौर मेजबान अमेरिका की एंट्री होगी और छठे टीम के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, मेंस टीम को अभी भी क्वालीफिकेशन का इंतजार करना है। इसके लिए उसे साल 2026 के आखिर में आईसीसी टी20 रैंकिंग में एशिया में टॉप पर रहना होगा। कट आफ की तारीख 31 दिसंबर 2026 रखी गई है।
फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट’ महिला और पुरूष वर्ग में अलग से आयोजित किया जायेगा जिसकी तारीखें बाद में तय होंगी। रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई नहीं कर सकी लेकिन पात्रता रखने वाली अगली आठ शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें महिला और पुरूष वर्ग में एक स्थान के लिये मुकाबला करेंगी।
वेस्टइंडीज को क्यों नहीं मिली जगह
ओलंपिक के लिए सेमीफाइनल में पहुंचे वाली 4 टीम क्वालीफाई करने के योग्य है। वेस्टइंडीज भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन विभिन्न कैरेबियाई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले आईसीसी के सदस्य के तौर पर वेस्टइंडीज को आईओसी की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के रूप में मान्यता नहीं मिली है लिहाजा वह ओलंपिक खेलों में भाग लेने या एक ईकाई के रूप में कोटा हासिल करने की पात्रता नहीं रखता।टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- भारत को हराकर 24 घंटे पहले रचा इतिहास, अचानक आयरलैंड के कोच ने दिया इस्तीफा
क्या होगा ओलंपिक में क्रिकेट का फॉर्मेट
मेंस और विमेंस टीम को 15 सदस्यों का स्क्वॉड तैयार करना है। 6 टीमों को 3-3 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों टीम एक दूसरे से एक-एक मुकाबला खेलेगी। टॉप-2 टीम गोल्ड और सिल्वर के लिए खेलेगी जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम ब्रांज मेडल के लिए भिड़ेगी।
