क्रिकेट

भारत को हराकर 24 घंटे पहले रचा इतिहास, अचानक आयरलैंड के कोच ने दिया इस्तीफा

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीतने के 24 घंटे बाद आयरलैंड के हेड कोच ने इस्तीफा दे दिया। उनके कार्यकाल में आयरलैंड ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की।

Image

आयरलैंड कोच (साभार-x)

24 घंटे पहले भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीतने वाली आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही आयरलैंड टीम के साथ उनके 4 साल के सफर का अंत हो गया। उनकी जगह अब गैरी विल्सन टीम के नए कोच होंगे। मलान को साल 2022 में टीम का कोच बनाया गया था। उनके कार्यकाल में आयरलैंड टीम ने 3 बार टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफाई किया। 3 टेस्ट मैच में जीत और भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत शामिल है।

हालांकि, टीम के साथ मलान का कांट्रैक्ट वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक का था, लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद यह ऐतिहासिक फैसला ले लिया। मलान की मानें तो यह सही समय है कि नया कोच टीम से जुड़ें। आयरलैंड को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलना है और इसके साथ ही उसकी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू हो जाएगी।

मलान ने कोचिंग पद छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा 'इन खिलाड़ियों, स्टाफ और पूरे आयरिश क्रिकेट टीम के साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। मेरे परिवार और मुझे यहां रहने का एक शानदार अनुभव मिला है, और हम आयरिश क्रिकेट से जुड़े अपने समय को बड़े स्नेह से याद करेंगे"

मैदान पर, हम मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घर पर ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत और पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ-साथ दुनिया की शीर्ष टीमों को लगातार चुनौती देने की उपलब्धि पर हमें हमेशा गर्व रहेगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article