क्रिकेट

IND vs SA: टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। उन पर यह जुर्माना दूसरे मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया है। टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए सोमवार को भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी थी लेकिन भारत ने विशाखापत्तनम में तीसरा एकदिवसीय जीतकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। मैच रैफरी के एलीट पैनल में शामिल रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया क्योंकि लोकेश राहुल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में टीम जितने ओवर कम फेंकती है उसके खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। राहुल ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रोड टकर और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर सैम नोगास्की और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने आरोप लगाए थे।

भारत ने 3 मैच की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई थी। भारत ने तीसरा और निर्णायक मुकाबला 8 विकेट के अंतर से अपने नाम किया था। यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में अपना पहला वनडे शतक और विराट कोहली ने नाबाद 65 रन की पारी खेली थी। सीरीज में 302 रन बनाने वाले विराट को प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!