क्रिकेट

IND vs AUS: घर में ही रहेगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का टाइटल, लगातार चौथी बार सीरीज पर कब्जा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 13, 2023, 04:24 PM IST

Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट का परिणाम ड्रॉ रहा। इसके बाद भी भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी को दो विकेट के नुकसान पर 175 रन पर पारी घोषित कर दी थी।

Image

जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी।

Photo : AP

Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS: बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का टाइटल एक बार फिर भारत में रहेगा। अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच का पारिणाम ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके बावजूद भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। सीरीज में भारत ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। भारत ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार चौथी बार सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत को इस सीरीज में अंतिम बार 2014 में हार मिली थी। इसके बाद से भारत लगातार अजेय है।

सीरीज में 2-1 का सिलसिला बरकरार

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2-1 से जीत का सिलसिला बरकरार है। भारत ने 2017 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था। इसी तरह 2018 में भी टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। दो साल के बाद यानी 2020 में दोनों टीमें एक बार फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने उतरी और इस सीरीज में भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया था। यही सिलसिला 2023 में भी जारी रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

27 साल में भारत की 24वीं जीत

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 1996 में हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जाता है। दोनों टीमों के बीच 1996 यानी 27 साल पहले सीरीज की शुरुआत हुई थी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कुल 56 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत का दबदबा है। भारत ने 24 मैचों में, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 20 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 12 मैचों का परिणाम ड्रॉ रहे हैं।

शुरुआती दो मैचों में भारत का दबदबा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर गावस्कर टॉफी के शुरुआती दो मैचें में भारत का दबदबा रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में 132 रन और दिल्ली में 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की थी, लेकिन इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए भारत को 9 विकेट से हराया था। सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला ड्रॉ रहा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article