क्रिकेट

Asia Cup 2025: एशिया कप में पाकिस्तान के लिए श्रीलंका नहीं ये टीम बन सकती है खतरा, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि 14 सितंबर को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।आईएएनएस के साथ बातचीत में लतीफ ने कहा, "टीम इंडिया हाल के मैचों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी दूर रही है और उसे अपने प्रदर्शन में बदलाव की जरूरत है। इसके बावजूद पाकिस्तान के लिए भारत के साथ होने वाला मैच आसान नहीं होने वाला।"

Image

पाकिस्तान टी20 टीम (फोटो- AP)

Asia cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने आगामी एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका मानना है कि 14 सितंबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर उनकी वर्तमान फॉर्म को देखते हुए।

आईएएनएस से बातचीत में राशिद लतीफ ने कहा कि "टीम इंडिया हाल के मैचों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भले ही दूर रही हो, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलना हमेशा दबाव वाला होता है, खासकर जब आपकी खुद की फॉर्म स्थिर न हो।"लतीफ ने अपने बयान में तंज का भी इस्तेमाल करते हुए कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वे बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि टूर्नामेंट बिना किसी बाधा के पूरा हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि "हमारी टीम की फॉर्म को देखकर तो यही कहना पड़ेगा कि बस एशिया कप शांति से निकल जाए। भारत जैसी मजबूत टीम के सामने हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा, वरना मुकाबला बहुत मुश्किल हो सकता है।"

पाकिस्तान की हालिया फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

राशिद लतीफ ने पाकिस्तान के हाल के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "हम बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से हार गए ये वो टीमें हैं जिनसे हमें हारने की उम्मीद नहीं होती। हमारी क्रिकेट हवा में चल रही है। भले ही कप्तान अच्छा हो, लेकिन तीनों फॉर्मेट में तालमेल बिठाना आसान नहीं है। हमारे पास प्रतिभा है, पर फैसले गलत हो रहे हैं।"

भारत-पाकिस्तान मैच: हर किसी की निगाहें

लतीफ ने माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच पूरी दुनिया की निगाहों में होता है। उन्होंने कहा कि"हर बार जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो यह सिर्फ एक मैच नहीं होता – यह एक भावनात्मक और ऐतिहासिक टकराव बन जाता है। लेकिन फिलहाल पाकिस्तान की हालत को देखकर चिंता होना स्वाभाविक है। उम्मीद करता हूं कि टीम जल्द लय में आ जाएगी।"

पिछली सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन रहा फीका

पाकिस्तान का हालिया टी20 प्रदर्शन चिंता का कारण बना हुआ है। हाल में ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हराया, वो भी पाकिस्तान की घरेलू सरजमीं पर। इसके बाद भले ही पाकिस्तान ने एक और टी20 सीरीज 2-1 से जीती हो, लेकिन उसका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा।

एशिया कप 2025: पाकिस्तान का शेड्यूल

एशिया कप 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। पाकिस्तान अपना पहला मैच 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा, जबकि बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत के खिलाफ 14 सितंबर को होगा। इस मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

टी20 में भारत का रहा है दबदबा

अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। भारतीय टीम ने इनमें से 10 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को देखते हुए भी पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा।

(IANS)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article