IND-W vs PAK-W Live Score Streaming, India vs Pakistan Women's T20 World Cup Live Cricket Score Streaming Online: पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तलाश में हरमनप्रीत कौर की टीम रविवार को अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम अपना पहला ही मैच अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया इस बड़े इवेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। अब तक दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।
दोनों देश आज से पहले 13 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 10 मुकाबला टीम इंडिया के पक्ष में रहा है, जबकि 3 मैच पाकिस्तान की टीम ने जीता है।
यदि आप भी इस रोमांचक मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे पहले मैच से जुडी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
कब खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच रविवार, 12 फरवरी को खेला जाएगा।कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच?भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच न्यूलैंड्स कैप टाउन में खेला जाएगा।
