Who Won the toss today IND W vs SL W IPL 2025 Today Match Toss Update:हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदास स्टेडियम में महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मैच में चमारी अथापथु की श्रीलंका से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने इस सीरीज के 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज करके फाइनल में जगह पक्की की है। भारत ने बारिश से प्रभावित, 39 ओवर के छोटे खेल में उसी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ नौ विकेट से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। दूसरे मैच में, ब्लू में महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को 15 रनों से हराकर दो मैचों में चार अंक हासिल किए। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका ने करारी हार थमा दी लेकिन टीम इंडिया ने दमदार वापसी की ओर द.अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर ली। वहीं श्रीलंका टीम का भी सफर शानदार रहा है और उसे पहले मैच में भारत से हार मिली थी लेकिन टीम ने दमदार वापसी की और द.अफ्रीका और भारत दोनों को मात देते हुए फाइनल में एंट्री मार ली। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी वहीं श्रीलंका की कमान चमारी अटापट्टू के पास होगी। इस मैच में टॉस खास होने वाला है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
श्रीलंका और भारत के बीच खेले जाने वाले ट्राई सीरीज फाइनल से पहले इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना बेहद जरूरी है। दोनों देशों के बीच पहली बार महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2000 में हुआ था, जिसमें भारत ने श्रीलंका को 141 रनों के बड़े अंतर से हराया था।दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला हाल ही में 4 मई को हुआ था जिसमें श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। इन दोनों के बीच अब तक कुल 34 वनडे खेले जा चुके हैं। जिसमें से भारत ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है। श्रीलंका को 3 मुकाबलों में जीत मिली है और एक मैच रद्द हुआ है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs SL W Full Squads)
भारतीय टीम: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी, तेजल हसबनिस, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, शुचि उपाध्याय।
श्रीलंका टीम: हासिनी परेरा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), डेवमी विहंगा, मल्की मदारा, सुगंडिका कुमारी, इनोका राणावीरा, हंसिमा करुणारत्ने, इनोशी प्रियदर्शनी, अचिनी कुलसुरिया, मनुदी नानायकारा, रश्मिका सेववंडी, पिउमी बैज।
भारतीय महिला टीम बनाम श्रीलंका महिला टीम टॉस का समय (IND W vs SL W Toss Time)
भारतीय महिला टीम बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच आज के मैच का टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।
भारतीय महिला टीम बनाम श्रीलंका महिला टीम टॉस की जगह (IND W vs SL W Toss Venue)
भारतीय महिला टीम बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच आज का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच आज का टॉस किसने जीता (IND W vs SL W Toss Win Today)
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
