क्रिकेट

IND-W vs NZ-W LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला आज, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

India vs New Zealand 1st Womens ODI Match Live telecast Online: भारत महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (24 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कल।

Photo : Times Now Digital

IND-W vs NZ-W, India vs New Zealand 1st Womens ODI Match Live telecast Online: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले से बाहर होने के बाद भारतीय महिला टीम एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में लीग मुकाबले से बाहर हो गई थी। अब टीम इंडिया एक बार फिर मैदासन पर वापसी करना चाहेगी। वर्ल्ड चैम्पियन टीम न्यूजीलैंड के सामने टीम इंडिया की राह आसान नहीं होगी। टीम के बल्लेबाजों को संभलकर प्रदर्शन करने की जरूरत है। सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौन संभालेंगी, जबकि टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है। सोफी डिवाइन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम उतरेगी।

भारत महिला का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस , साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।

न्यूजीलैंड महिला का स्क्वॉड

सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), न जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs New Zealand 1st Womens ODI Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला गुरुवार (24 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs New Zealand 1st Womens ODI Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs New Zealand 1st Womens ODI Match Time)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 1.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1 PM बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs New Zealand 1st Womens ODI Match On Tv)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs New Zealand 1st Womens ODI Match Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article