क्रिकेट

IND-W vs AUS-W 2nd ODI LIVE Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा महिला वनडे मुकाबला

India Womens vs Australia Womens ODI Match Live Streaming Online: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 दिसंबर को शुरू होगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

IND W vs AUS W 2nd ODI, India Womens vs Australia Womens ODI Match Live Streaming Online: भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मुकाबले के बीच दोनों देशों की महिला टीम के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। मेहमान टीम भारत को सीरीज के पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। अब टीम के पास दूसरे मुकाबले में वापसी करने के साथ जीत हासिल करने का मौका है। सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया दूसरी जीत हासिल कर बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया भी नई रणनीति के साथ उतरेगी और सीरीज को बराबर करना चाहेगी। सीरीज में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी, जबकि ताहलिया मैकग्राथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (India Womens vs Australia Womens 2nd ODI Match Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार (08 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India Womens vs Australia Womens 2nd ODI Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India Womens vs Australia Womens 2nd ODI Match Time)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 5.15 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India Womens vs Australia Womens 2nd ODI Match On Tv)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India Womens vs Australia Womens 2nd ODI Match Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article