क्रिकेट

IND vs ZIM 5th T20 Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ZIM 5th T20I Pitch Report In Hindi Harare Today Match: आज (14 July 2024) भारत और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भी हरारे में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज में 3-1 की कब्जा जमा लिया है। जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट और हरारे ग्राउंड से जुड़े कुछ आंकड़े।

Image

भारत और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच पांचवां मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मुकाबला आज।
  • हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला।
  • पांच टी20 मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा।

IND vs ZIM 4th T20 Pitch Report Today Match In Hindi: भारत और जिम्बाब्वे के आज (14 जुलाई 2024) पांच टी20 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत ने अभी तक खेले गए चार मैचों में से लगातार तीन मुकाबले में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली थी। इसी तरह टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-1 कब्जा जमाया लिया है। शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम आज का मैच जीतकर 4-1 से खिताब पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं, मेजबान जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) भी जीत के साथ सीरीज को खत्म करने के इरादे से उतरेंगे। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे से शुरू होगा।

आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा मजबूत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच के टी20 के 12 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत है। इनमें 9 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैच जिम्बाब्वे ने अपने नाम किए। वहीं, जिम्बाब्वे के ग्राउंड पर भारत के खिलाफ हुए टी20 मैचों की बात करें तो, इन दोनों टीमों के बीच जिम्बाब्वे में अब तक 11 मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 8 मैच जीते हैं और जिम्बाब्वे ने 3 मैचों में जीत हासिल की है।

भारत-जिम्बाब्वे पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs ZIM 5th T20 Pitch Report)

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज के पिछले चार मुकाबलों में नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दबदबा रहा है। सीरीज के शुरुआती दिन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ एक। इस मैदान पर टीम इंडिया ने 234 रन बनाए हैं, जो इस सीरीज का हाइएस्ट स्कोर रहा था। यह स्कोर भी पहले बल्लेबाजी करते हुए बना है। वहीं, जवाब में खेलते हुए जिम्बाब्वे ने 159 रन की हाईएस्ट पारी खेली है।

जिम्बाब्वे और भारत की टी20 टीमें (Zimbabwe And India T20 Squads)

जिम्बाब्वे टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुम्बा, क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी और वेलिंगटन मसाकाजा।

भारतीय टी20 टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रूतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, संजू सैमसन, शिवम दुबे और रिंकू सिंह।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article