क्रिकेट

IND vs ZIM 4th T20 Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ZIM 4th T20I Pitch Report In Hindi Harare Today Match: आज (13 July 2024) भारत और मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भी हरारे में आयोजित होगा। भारत ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की हुई है। अगर आज टीम इंडिया जीती तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट और हरारे ग्राउंड से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े।

Image

भारत-जिम्बाब्वे चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 2024
  • आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच होगा चौथा टी20 मैच
  • हरारे में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

IND vs ZIM 4th T20 Pitch Report Today Match In Hindi: पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज में आज मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया के बीच चौथा मैच खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक हुए तीन मुकाबलों में दो मैच भारत ने जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने एक मैच जीता है। इस तरह सीरीज में 2-1 की बढ़त भारतीय टीम के पास है। शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम आज का मैच जीतकर खिताब पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे सिकंदर रजा (Sikandar Raza)। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे से शुरू होगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच के आंकड़ों की बात करें तो मौजूदा सीरीज के पिछले तीन टी20 मुकाबलों के बाद आंकड़ों में कुछ बदलाव हुआ है। अब तक भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 11 मैच हो चुके हैं। इनमें 8 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैच जिम्बाब्वे ने अपने नाम किए। वहीं जिम्बाब्वे के ग्राउंड पर भारत के खिलाफ हुए टी20 मैचों की बात करें तो, इन दोनों टीमों के बीच जिम्बाब्वे में अब तक 10 मैच हो चुके हैं जिसमें 7 मैच भारत ने जीते हैं और 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की है।

भारत-जिम्बाब्वे चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs ZIM 4th T20 Pitch Report)

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। मौजूदा सीरीज के पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डालें तो यहां बल्लेबाजों का ही दबदबा ज्यादा रहा है, खासतौर पर उस टीम के बल्लेबाजों का जिसने मैच में पहले बल्लेबाजी की है। दूसरी पारी में पिच का रवैया बल्लेबाजों को इतनी मदद नहीं देता जितना पहली पारी में। तीनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है जिसमें पहला टी20 मुकाबला भी शामिल है जहां जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को मात दे दी थी। गेंदबाजों में यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों पर नजरें रहेंगी, जबकि बीच मैच में स्पिनर्स कुछ विकेट जरूर निकाल सकते हैं।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पिछले 5 टी20 मैचों के स्कोर और नतीजे (Last 5 Match Results Of IND vs ZIM T20I's)

तारीख टीमें स्कोरकार्ड नतीजा
20 जून 2016भारत बनाम जिम्बाब्वेजिम्बाब्वे- 99/9, भारत- 13.1 ओवर में 103/0भारत 10 विक ट से जीता
22 जून 2016भारत बनाम जिम्बाब्वेभारत- 138/6, जिम्बाब्वे- 20 ओवर में 135/6भारत 3 रन से जीता
6 जुलाई 2024भारत बनाम जिम्बाब्वेजिम्बाब्वे- 115/9, भारत- 19.5 ओवर में 102 ऑलआउटजिम्बाब्वे 13 रन से जीता
7 जुलाई 2024भारत बनाम जिम्बाब्वेभारत- 234/2, जिम्बाब्वे- 18.4 ओवर में 134 ऑलआउटभारत 100 रन से जीता
10 जुलाई 2024भारत बनाम जिम्बाब्वेभारत- 182/4, जिम्बाब्वे- 20 ओवर में 159/6भारत 23 रन से जीता

जिम्बाब्वे और भारत की टी20 टीमें (Zimbabwe And India T20 Squads)

जिम्बाब्वे टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुम्बा, क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी और वेलिंगटन मसाकाजा।

भारतीय टी20 टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रूतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, संजू सैमसन, शिवम दुबे और रिंकू सिंह।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article