क्रिकेट

IND vs WI: सचिन, धोनी और द्रविड़ के स्पेशल क्लब में शामिल होंगे विराट कोहली

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 17, 2023, 06:50 AM IST

IND vs WI, Virat Kohli join special club: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुरुवार यानी 20 जुलाई से शुरू होगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के साथ टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए खास है। वे मैदान पर उतरते ही दिग्गजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे।

Image

विराट कोहली। (फोटो- विराट कोहली इंस्टाग्राम से)

IND vs WI, Virat Kohli join special club: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 10 मैचों की सीरीज का मुकाबला खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत टेस्ट मुकाबले से हो चुकी है। पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज ने पारी और 141 रन के विशाल स्कोर से हराया था और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 20 जुलाई से खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के साथ विराट कोहली के लिए स्पेशल रहने वाला है। इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही विराट कोहली दिग्गजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे।

सचिन-धोनी के क्लब में शामिल होंगे कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली 500वां इंटरनेशल मुकाबला खेलने उतरेंगे। 2008 में डेब्यू करने वाले कोहली 110 वनडे, 274 टेस्ट और 115 टी20 मुकाबला खेल चुके हैं। वे सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ के 500 मैच के क्लब में शामिल हो जाएंगे। कोहली के बल्ले से टेस्ट में 12,898 रन हो गए हैं, जबकि टेस्ट में 8555 रन और टी20 में 4008 रन हो चुके हैं।

500 मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बनेंगे कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज इंटरनेशल क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट ) में 500 मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बनेंगे। इस क्लब में टॉप पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने कुल 664 मैच खेले हैं। इसके अलावा महेला जयवर्धने 652 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस क्लब में कुमार संगाकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, शाहिद अफरीदी, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ शामिल हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article