क्रिकेट

IND vs WI Head to Head: कमजोर वेस्टइंडीज का पलड़ा आंकड़ों में है भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट बुधवार को होगा। इस मैच से पहले अब तक खेले गए मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं, जहां वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए मुकाबलों में वेस्टइंडीज की टीम को 30 बार जीत मिली है। लेकिन याद रहे वर्तमान में वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर है।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज
हेड टू हेड में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी
2019 के बाद टेस्ट में भिड़ेगी दोनों टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार से डोमिनिका में होगा। इस मैच के साथ ही टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत कर एक नई शुरुआत करने का मौका है। इस टीम में यशस्वी जायसवाल के ऊपर खास नजर होगी जो आईपीएल 2023 में शानदार लय में थे और पहली बार उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिला है।

ऑन पेपर भारी टीम इंडिया

ऑन पेपर की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन ओवरऑल आंकड़ों में वेस्टइंडीज की टीम ऊपर है। वेस्टइंडीज की टीम 30 बार जीती है जबकि भारतीय टीम 22 बार जीती है। भारतीय टीम की बात करें तो टीम में अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं वहीं वेस्टइंडीज के पास क्रेग ब्रैथवेट, तेजनारायण चंद्रपॉल जैसे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में केमार रोच और जेसन होल्डर मैच को पलटने का माद्दा रखते हैं।

हेड टू हेड में वेस्टइंडीज अव्वल

हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देश अब तक कुल 98 मैच खेल चुके हैं, जिसमें से 30 मुकाबले वेस्टइंडीज से जीते हैं और 22 मुकाबले भारतीय टीम के पक्ष में रहा है। 46 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीम आखिरी बार साल 2019 में इस फॉर्मेट में आमने-सामने आए थे, जहां बाजी टीम इंडिया ने मारी थी। टीम इंडिया ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था। उस दौरे पर टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथो में थी।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article