क्रिकेट

IND vs WI 3rd ODI Pitch Report, Weather: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर सब जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Aug 1, 2023, 06:50 PM IST

IND vs WI 3rd ODI Pitch Report Brian Lara Stadium and Tarouba Weather Forecast Today: आज (1 August 2023) टीम इंडिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबर है, ऐसे में आज का मैच निर्णायक होगा। जानिए इस मैच में कैसी होगी टरूबा के ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और कैसी होगी वहां के मौसम की स्थिति।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2023
  • आज भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मुकाबला
  • निर्णायक मैच टरूबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा

IND vs WI (India vs West Indies) 3rd ODI Pitch Report, Brian Lara stadium Tarouba Weather Forecast Today Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता था और उसके बाद दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को मात दे दी। इसके साथ ही ये वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर है और आज दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा जो निर्णायक होगा और चैंपियन का फैसला करेगा।

इस सीरीज के दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बाहर बैठे थे। दोनों को आराम दिया गया था। वेस्टइंडीज ने इसका पूरा फायदा उठाया और 80 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वनडे का हाल देखने के बाद तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी होगी। पहले दो मैच ब्रिजटाउन में हुए थे लेकिन आज होने वाला तीसरा मैच टरूबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

कैसी होगी भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट (IND vs WI 3rd ODI Pitch Report)

टीम इंडिया और मेजबान वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच इस सीरीज का नतीजा तय करेगा और ये निर्णायक मुकाबला टरूबा (त्रिनिदाद) के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आज तक ना कोई टेस्ट मैच खेला गया है और ना ही कोई वनडे मुकाबला। यहां सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया है और वो भी पिछले साल जुलाई में आयोजित हुआ था। उस सयम भी भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी और टीम इंडिया ने इस मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

उस मैच के आधार पर बात करें तो यहां की पिच सभी के लिए फायदेमंद नजर आती है। यहां बल्लेबाजों को भी फायदा मिलेगा और तेज गेंदबाजों को। दूसरी पारी में यहां की पिच पिर स्पिनर्स थोड़ा ज्यादा हावी होते हुए दिखाई दे सकते हैं। जब 2022 में यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच हुआ था तो उसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की 64 रन और दिनेश कार्तिक की नाबाद 41 रनों की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सिर्फ 122 रन ही बना सकी और मैच 68 रन से गंवा दिया।

आज कैसा होगा टरूबा का मौसम? (Tarouba Weather Forecast Today)

दोनों टीमें आज त्रिनिदाद के टरूबा में तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगी। आइए जान लेते हैं कि यहां का मौसम कैसा रहने वाला है। सोमवार को टरूबा में बादल रहे लेकिन साथ ही धूप भी निकली। लेकिन आज यहां बारिश की काफी उम्मीद है। आज यहां 60 प्रतिशत बारिश का अनुमान बताया जा रहा है। लेकिन अच्छी खबर ये भी है कि ये बारिश खेल पर ज्यादा असर नहीं डालने वाली। यहां उमस काफी होगी जो बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा परेशान कर सकती है। तापमान की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article