When and where to watch IND vs WI 3rd ODI Match Live Score Streaming & Telecast Channel in India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक और रोमांचक मुकाबला होना बाकी है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 01 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। आज दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत के इरादे से उतरेंगी।
हालांकि, दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरी थी। लेकिन तीसरे मुकाबले में टीम यह गलती नहीं करना चाहेगी। दोनों खिलाड़ियों के साथ तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम उतर सकती है। तीन वनडे मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा? (India vs West Indies 3rd ODI Match Date)
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच 01 अगस्त (मंगलवार) को खेला जाएगा।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा? (India vs West Indies 3rd ODI Match Venue)
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा इंडिया-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच? (India vs West Indies 3rd ODI Match Timing)
वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले यानी शाम 6.30 बजे होगा।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs West Indies 3rd ODI Live Telecast On Tv)
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच टीवी पर डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs West Indies 3rd ODI Match Online Live Streaming)
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज वनडे स्क्वाड (INDIA vs WEST INDIES ODI SQUADS)
भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल।
वेस्टइंडीज टीमः शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, एलिक अथानाज़, काइल मेयर्स, यानिक कारिया, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिम्रोन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस और जेडन सील्स।
