क्रिकेट

WI vs IND Head to Head: आज अगर टीम इंडिया हारी तो वेस्टइंडीज सीरीज के साथ इस रिकॉर्ड की कर लेगा बराबरी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 1, 2023, 03:15 PM IST

India vs West indies Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला 01 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच कुल वेस्टइंडीज में कुल 44 मुकाबले खेले गए हैं। आइए जानते कि वेस्टइंडीज में किसका पलड़ा है भारी।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड।

Photo : AP

India vs West indies Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज रोमांचक हो गया है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एक अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ आसान जीत मिली थी, जबकि दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरी थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से हार झेलनी पड़ी थी। तीसरे मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगी।

अगर सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल कर लेते है तो सीरीज जीतने के साथ वेस्टइंडीज में भारत के जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच वेस्टइंडीज में कैसा रिकॉर्ड रहा है।

हेड टू हेड में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा काफी मजबूत है। 1979 से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 141 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 71 मैचों में, जबकि वेस्टइंडीज को 64 मैचों में जीत मिली है। वहीं दोनों टीमों के बीच दो मैच टाई रहे हैं और 4 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है। वहीं, वेस्टइंडीत की बात करें तो दोनों टीमों वहां 44 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 21 बार भारत को और 20 बार वेस्टइंडीज को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबला नहीं खेला गया है।

रोहित और कोहली के साथ उतरेगी टीम इंडिया

तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने सीनियर खिलाड़ी और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बगैर खेलने उतरी थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में इशान किशन के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। इस हार से सबक लेते हुए तीसरे वनडे में टीम इंडिया रोहित और कोहली के साथ खेलने उतर सकती है। दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर में जमकर बल्ला चलता है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!