India vs USA Players to watch out for: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना यूएसए से होने वाला है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में इन दोनों टीमों का सामना पहली बार होने वाला है। भारत और यूएसए दोनों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और अजेय रही है। आज का मैच जो भी जीतेगा वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा। इस मैच में कई बड़े खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें से हम उन 5 प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं जिनपर सभी की नजर रहने वाली है।
विराट कोहली (Virat Kohli)
चेज मास्टर विराट कोहली जिस भी मैच में खेलते हैं सभी की नजर उन्हीं पर टिकी रहती है। कोहली का अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर कुछ खास नहीं रहा है। वे दोनों मैचों में बल्ले से फेल रहे हैं। ऐसे में ये देखना होगा कि विराट कोहली इस मैच में किस पोजिशन पर खेलते हैं और क्या बल्ले से कमाल कर पाते हैं कि नहीं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अच्छी लय में नजर आए हैं। उन्होंने पहले मैच में तेज पारी खेली थी हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे। ऐसे में हिटमैन के फॉर्म पर सभी की नजर रहेगी।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
जसप्रीत बुमराह भारत के दोनों मैचों में गेमचेंजर साबित हुए हैं। वे मुश्किल समय में आते हैं और विकेट लेकर टीम को जीत दिला देते हैं। यूएसए जैसी मजबूत टीम के सामने बुमराह का चलना बेहद जरूरी है।
सौरभ नेत्रावलकर (Sourabh Netravalkar)
सौरभ नेत्रावलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने सुपर ओवर में 18 रन डिफेंड किए थे साथ ही एक विकेट भी झटका। वे भारत के ही रहने वाले हैं और सूर्यकुमार यादव के साथ तो खेल भी चुके हैं।
मोनांक पटेल (Monank Patel)
मोनांक पटेल यूएसए के कप्तान हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसके चलते मैच टाई हो गया था। मोनांक की कप्तानी भी शानदार रही है और वे कमाल कर सकते हैं।
