क्रिकेट

Video: श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, हार्दिक पांड्या ने अभिषेक नायर को लगाया गले

India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रवाना हो गई है। ये दौरा कोच गंभाीर के लिए भी बेहद खास रहने वाला है। ये हेड कोच के रुप में उनकी पहली सीरीज होने वाली है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- Screengrab/ANI)

IND vs SL: जिम्बाब्वे को 4-1 से हराने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले मिशन की ओर अग्रसर हो गई है। टीम इंडिया को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इस श्रृंखला के लिए भारतीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है। पहले टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआतत 26 जुलाई से होगी।

भारतीय टीम का एयरपोर्ट पर पहुंचते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें हार्दिक पांड्या खुश नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उप-कप्तान थे और उन्हें ही कप्तान बनाया जाना तय माना जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव को कमान सौंप दी। इसके बावजूद हार्दिक के चेहरे पर शिकन नजर नहीं आ रही है।

शुभमन गिल पर जताया गया भरोसा

भारतीय टीम के युवा सितारे शुभमन गिल पर टीम ने खास भरोसा जताया है। उन्हें टी20 और वनडे दोनों में उप-कप्तान बनाया गया है। गिल ने हाल ही में अपनी कप्तानी से सभी का दिल जीत लिया था। उनकी लीडरशीप में टीम ने जिम्बाब्वे को हराया था।

भारत बनाम श्रीलंका टी20ई शेड्यूल (IND vs SL T20i Schedule)

27 जुलाई - पहला टी20 (पल्लेकेले)

28 जुलाई - दूसरा टी20 (पल्लेकेले)

30 जुलाई - तीसरा टी20 (पल्लेकेले)

भारत बनाम श्रीलंका वनडे शेड्यूल (IND vs SL ODI Schedule)

2 अगस्त - पहला वनडे (कोलंबो)

4 अगस्त - दूसरा वनडे (कोलंबो)

7 अगस्त - तीसरा वनडे (कोलंबो)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड (Team india squad for Sri Lanka series)

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article