क्रिकेट

गंभीर की टीम से जुड़े रयान टेन डोएशेट, जानिए टीम में क्या होगी इनकी भूमिका

Indid vs Sri Lanka, Ryan ten Doeschate joins Team India: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज को लेकर टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस बीच, गौतम गंभीर की कोचिंग टीम से रयान टेन डोएशेट भी जुड़ गए हैं। आइए जानते हैं कि टीम में इनकी क्या भूमिका होगी।

Image

रयान टेन डोएशेट। (फोटो- X)

Photo : Twitter

Indid vs Sri Lanka, Ryan ten Doeschate joins Team India: टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का पहला दौरा श्रीलंका के खिलाफ होगा। इस दौरान टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टी20 और उसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रीलंका पहुंच चुके हैं और अभ्यास भी शुरू हो चुका है। इसी बीच सहायक कोच रयान टेन डोशेट श्रीलंका में भारतीय ट्रेंनिंग कैंप में शामिल हो गए हैं। पूर्व डच इंटरनेशनल खिलाड़ी रयान टेन डोशेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर के साथ मिलकर काम किया था और केकेआर के विजयी अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार, केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट 27 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के अभ्यास में शामिल हुए।

गंभीर ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में लिया था डोशेट का नाम

श्रीलंका रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव के कप्तान बनाए जाने से लेकर अपनी कोचिंग स्टाफ तक को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान गंभीर ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक नायर और रचकह टेन डोएशेट की नियुक्ति की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई से बहुत खुश हूं। उन्होंने मेरी अधिकांश मांगों पर सहमति जताई है। सपोर्ट स्टाफ का सार अभी वही रहेगा, जो अभी है, लेकिन हम श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद इसे अंतिम रूप देंगे। अभिषेक नायर सहायक कोच हैं और रयान टेन डोशेट सहायक कोच हैं। आगे उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि ऐसे सहायक कोच हो सकते हैं जो शायद सिर्फ एक पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय तीनों विभागों में खुद को ज्यादा शामिल कर सकें और यही कारण है कि अब हमारे पास दो सहायक कोच भी हैं। इसी तरह हम आगे बढ़ते हैं। श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद आपको सपोर्ट स्टाफ के बारे में पता चल जाएगा।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की टीम

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article