क्रिकेट

भारत के खिलाफ मेजबान श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Rohit Sharma vs Charith Asalanka: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आज भारत का सामना मेजबान भारत से हुआ। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया और चरिथ असलंका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम उतरी।

Image

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज। (फोटो- ICC X)

Photo : Twitter

Who Won the Toss today, IND vs SL, India vs Sri Lanka 1st ODI Match Toss Live: तीन टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के अलावा केएल राहुल मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। इसके अलावा गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के टीम पहली बार वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। उनकी कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया था।

कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी।

भारत और श्रीलंका टॉस टाइम (IND vs SL Match Toss Time)

- 1:30 PM

भारत और श्रीलंका स्टेडियम (IND vs SL Match Venue)

- आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो

भारत की प्लेइंग-11 (India Playing-11)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing-11)

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

भारत स्कॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, अकिला धनंजय, एहसान मलिंगा, मोहम्मद शिराज , असिथा फर्नांडो।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article