क्रिकेट

India vs South Africa 2nd Test: केप टाउन पहुंची भारतीय टीम, सिराज ने द.अफ्रीका को दिया चैलेंज

Indian team reaches cape town: द.अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम केपटाउन पहुंच गई है। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

Indian team reaches cape town: टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए केपटाउन पहुंच चुकी है। यह नए साल का टेस्ट है और यह न्यूलैंड्स में होगा। नए साल पर रोहित शर्मा और उनके साथी इस खूबसूरत शहर में पहुंचे। इसका वीडियो बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया है। मोहम्मद सिराज ने भी सभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं साथ ही द.अफ्रीका को भी चैलेंज देते हुए 3 जनवरी के लिए तैयार रहने को कहा।

अब जब मेजबान टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है, तो टीम इंडिया इसे जीत के साथ बराबर करना चाहेगी और देश का मनोबल ऊंचा करना चाहेगी। बीसीसीआई द्नारा जारी किए गए वीडियो में अवेश खान भी हैं, जबकि केएल राहुल एक फैन को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बाकि खिलाड़ी भी नए साल के रंग में ढलते दिख रहे हैं।

आवेश खान को मिल सकता है मौका

चोटिल मोहम्मद शमी की जगह अवेश खान को टीम में शामिल किया गया है। तीसरे सीम गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा लय में नहीं थे और इसलिए लग रहा है कि अवेश उन्हें अंतिम एकादश में ले जा सकते हैं। आवेश दक्षिण अफ्रीका में 'ए' टीम के साथ रहे हैं। कृष्णा प्रभावशाली नहीं दिखे, उन्होंने 20 ओवर में 93 रन दिए, जबकि एक विकेट भी लिया, वहीं जसप्रीत बुमराह एकमात्र गेंदबाज रहे जिन्होंने प्रभावित किया।

अश्विन की जगह जडेजा को मिल सकता है मौका

रविचंद्रन अश्विन अनुभवी गेंदबाज हैं हालांकि पहले टेस्ट मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वे टेस्ट में बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं लेकिन पहले मैच में वे लय से बाहर दिखे। ऐसे में रवींद्र जडेजा की वापसी पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article