क्रिकेट

IND vs PAK Womens Asia Cup 2024 Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

IND vs PAK Women, Asia Cup 2024 Live Streaming: महिला एशिया कप के दूसरे मुकाबले में आज (19 जुलार्ठ2024) भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट का यह सबसे रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला।

Photo : Times Now Digital

IND vs PAK Women, Asia Cup 2024 Live Streaming Online Today Match: महिला एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान महिला टीम से होगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला होने वाला है। एशिया कप की सबसे सफल टीम की कमान हरमनप्रीम कौर संभाल रही हैं, जबकि पाकिस्तान की टीम निदा दार की कप्तानी में उतरेगी। इस मुकाबले टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम कुल 14 बार आपस में भिड़ चुकी है। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 मुकाबले में मिली है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाईएस्ट स्कोर 151 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 81 रन है।

भारत का स्क्वॉड (India Squad)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, संजीवन साजना।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squad)

निदा दार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, ईरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नाशरा संधू, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रूबाब, तूबा हसन।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब से खेला जाएगा? (IND vs PAK Womens Asia Cup 2024 Match Date)

महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुक्रवार (19 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (IND vs PAK Womens Asia Cup 2024 Match Time)

महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान मुकाबले की शुरुआत शाम 7.00 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (IND vs PAK Womens Asia Cup 2024 Match Venue)

महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs PAK Womens Asia Cup 2024 Match Live Telecast)

महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs PAK Womens Asia Cup 2024 Match Live Streaming)

महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान मुकाबले को आप स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article