IND vs PAK Win Probability, Aaj ka match kaun jitega, India vs Pakistan Today Match Who will winचैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दो चैम्पियंस टीमों का आमना-सामना होगा। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन भारत का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला कई मायनों में दोनों टीमों के लिए अहम है। वनडे फॉर्मेट और चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा अच्छा नहीं है, लेकिन गुगल के मुताबिक, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत दिख रहा है।
भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड (IND vs PAK Head To Head)
वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। दोनों टीमों के बीच 135 मैच खेले गए हैं। पाकिस्तान की टीम को 73 मैचों में जीत मिली है, जबकि टीम इंडिया को 57 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।
भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा (Team India Win Prediction)
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 63% है, जबकि पाकिस्तान का जीत प्रतिशत सिर्फ 37% है।भारत की संभावित प्लेइंग-11 (India Probable Playing-11)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)
इमाम उल हक, उस्मान खान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान का स्कॉड (Pakistan Squad)
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
