क्रिकेट

IND vs NZ: विराट कोहली के फॉर्म को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

IND vs NZ Test Updates, Simon Doull vs Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बा फिर नहीं चला। उनके फॉर्म को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने बड़ा बयान दिया।

Image

विराट कोहली सहित टीम के अन्य खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twiter)

Photo : Twitter

IND vs NZ Test Updates, Simon Doull vs Virat Kohli: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने टेस्ट सीरीज में भारत की हार के लिए उसके बल्लेबाजों की स्पिन गेंदबाजी को खेलने की कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन उन्होंने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को चुका हुआ मानने से इनकार कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर के 13 विकेट की मदद से कीवी टीम ने शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

डूल ने पीटीआई वीडियो से कहा,‘‘यह गलत धारणा है कि भारतीय बल्लेबाज स्पिन के बेहतर खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उनके पास बेहतर स्पिनर हैं और वे विपक्षी बल्लेबाजों की कमजोरी को उजागर करने में सक्षम हैं। लेकिन इस टेस्ट (पुणे) में मिशेल सेंटनर ने शानदार प्रदर्शन करके उनके बल्लेबाजों को थोड़ा बेनकाब कर दिया।’ डूल ने कहा कि न्यूजीलैंड का स्पिन आक्रमण विश्व स्तरीय नहीं है और उनके सामने भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि आपको इस तरह के अच्छे विकेटों पर खेलने की आदत हो जाएगी। लेकिन जब पिच टर्न लेना शुरू करती है तो आपकी कमजोरी उजागर हो जाती है। भारत लंबे समय तक टर्निंग विकेट पर खेलता रहा है। उसके पास अब भी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं।’’ डूल ने कहा,‘‘उनके गेंदबाज अन्य टीमों को कम स्कोर पर आउट करने में सक्षम हैं लेकिन इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उसके बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया जबकि हमारी टीम के पास विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण नहीं है। इसलिए यह भारत के लिए किसी हद तक चिंता का विषय होगा।’’

वर्तमान श्रृंखला में कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है तथा यह अनुभवी बल्लेबाज अभी तक चार पारियों में तीन बार स्पिन गेंदबाजों का शिकार बना। डूल ने हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान की फॉर्म को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। उन्होंने कहा,‘‘स्पिन के खिलाफ कुछ मुद्दे हैं लेकिन वह अकेला बल्लेबाज नहीं है जो स्पिनरों को अच्छी तरह से नहीं खेल पाया। ऑस्ट्रेलिया में आपको इस तरह के विकेट नहीं मिलेंगे और वहां कोहली अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ डूल ने कहा,‘‘वह (कोहली) पिछले चार-पांच वर्षों से तेज गेंदबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन कर रहा है इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनकी फॉर्म चिंता का विषय है।’’

इस 55 वर्षीय खिलाड़ी ने रक्षात्मक रवैया अपनाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी बचाव किया और श्रृंखला की हार के लिए टीम के अनुभवी गेंदबाजों को दोषी ठहराया। डूल ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि टॉस जीतना महत्वपूर्ण है। रोहित के लिए बेंगलुरु का गलत फैसला अहम था। उन्होंने इसे स्वीकार भी किया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया।’’ उन्होंने कहा,‘‘लोगों का कहना है कि रोहित थोड़ा रक्षात्मक हो सकता है लेकिन यह गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। उनके पास अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं। अगर आप अपनी खुद का क्षेत्ररक्षण सजाने के लिए अश्विन या जडेजा पर भरोसा नहीं कर सकते, तो आप हर समय इसके लिए रोहित को दोषी नहीं ठहरा सकते। मुझे लगता है कि गेंदबाजों को भी इसमें कुछ भूमिका निभानी होगी।’’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!