अब वो मौका आ गया है जिसका क्रिकेट फैंस को पिछले एक महीने से इंतजार था। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आज (8 मार्च) खेला जाएगा फाइनल मैच। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीमें। टूर्नामेंट शुरू 20 टीमों के साथ हुआ था और अब सिर्फ 2 टीमें बची हैं जो खिताब के लिए टकराने जा रही हैं। एक तरफ हैं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम जो अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है। दूसरी तरफ है मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की कप्तानी में अपने पहले विश्व कप खिताब का सपना देख रही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम। दोनों ही टीमों ने इस बार टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन किया है और आज इनकी आखिरी और असली परीक्षा होने वाली है।
T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अभियानः न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच से की थी जिसमें उन्होंने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने यूएई पर बिना कोई विकेट गंवाए 174 रनों के लक्ष्य को हासिल किया और 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के मैदान पर सात विकेट से शिकस्त दे दी। फिर कनाडा के खिलाफ न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की और सुपर 8 राउंड में प्रवेश हासिल कर लिया। सुपर 8 में कीवी टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण नहीं हो सका। फिर दूसरे सुपर 8 मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका को 61 रन से हराया, लेकिन तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से मिली हार ने उनकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी थी। गनीमत रही कि पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा तो दिया लेकिन वे अपने नेट रन रेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं ले जा सके और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जा पहुंची। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया और फाइनल में जगह बना ली।
टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का अभियानः भारत ने टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के पहले मैच में USA को 29 रन से मात दी। उसके बाद नामीबिया पर 93 रन से विजय हासिल की। तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रन से बड़ी हार का स्वाद चखाया। ग्रुप चरण के चौथे व अंतिम मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम को को 17 रन से हराया। सुपर 8 चरण में पहुंचकर भारतीय टीम पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गई। लेकिन भारत ने अगले दो मैचों में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना इंग्लैंड की टीम से हुआ जिनको उन्होंने पिछले विश्व कप सेमीफाइनल में भी हराया था। इस बार इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन 246 रन बनाने के बाद वे सिर्फ 7 रन से चूक गए और भारत को फाइनल में एंट्री मिल गई।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच किस तारीख को होना है? (IND vs NZ T20 World Cup Final Match Date)
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च 2026, रविवार को आयोजित किया जा रहा है।
मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच कहां खेला जाना है? (IND vs NZ T20 World Cup Final Match Venue)
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा।
इंडिया-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ Final Match Time Today)
आज भारतीय टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक खिताबी मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाली टक्कर को भारत में टीवी पर कहां देख सकेंगे? (IND vs NZ T20 World Cup Final TV Telecast Channel In India)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ T20 World Cup Final Match Live Streaming Today)
न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी20 विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकेंगे।
आज कैसा रहने वाला है अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Today)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है तो एक नजर वहां के मौसम पर भी डाल लेते हैं। आज अहमदाबाद में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। यहां दिन भर तेज धूप खिली रहेगी और मौसम काफी गर्म रहने वाला है। आज अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं। यहां उमस भी कम रहेगी और हवा की रफ्तार भी ज्यादा नहीं होगी।
फाइनल में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें (Players To Watch Out For In IND vs NZ T20 World Cup Final)
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने आएंगी तो सभी की नजरें कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। भारत की बात करें तो जो तीन नाम इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वो हैं संजू सैमसन (Sanju Samson), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)। इन तीनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें रहने वाली हैं। वहीं, अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की बात करें तो उनके दोनों ओपनर्स टिम सीफर्ट (Tim Siefert) और फिन एलन (Finn Allen) ने जमकर इस विश्व कप में रन बनाए हैं और उनके फैंस को एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा अहमदाबाद के मैदान पर कप्तान मिचेल सैंटनर की स्पिन गेंदबाजी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
