क्रिकेट

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या ने बताया धोनी के जाने के बाद कैसे टीम में बदला है उनका रोल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2023, 12:30 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने गेम को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद उनकी बल्लेबाजी में बदलाव आया है। साथ ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी को लेकर भी बात की और कहा कि वह नई गेंद से गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं।

Image

हार्दिक पांड्या

Photo : Twitter

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में अपने रोल को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे जब वह नए-नए आए थे तो केवल बड़े-बड़े हिट लगाने की सोचते थे, लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है और वह ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं। उन्होंने अपनी पिछले कुछ सालों की जर्नी को लेकर बात की।

निर्णायक मुकाबले में चमके हार्दिक

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए निर्णायक मुकाबले की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और टीम को सामने से लीड किया। बल्लेबाजी में उन्होंने 17 गेंद पर 30 रन की तेज-तर्रार पारी खेली और गेंदबाजी में केवल 16 रन देकर 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। हार्दिक ने धोनी को याद किया और कहा कि कैसे वह विकेट के बीच तेज दौड़ लगाते थे और गेम को फिनिश लाइन तक ले जाते थे।

टीम के लिए बदला बल्लेबाजी स्टाइल- हार्दिक पांड्याहार्दिक पांड्या ने बताया कि बीते कुछ सालों में उनके खेल में कितना बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि टीम की भलाई के लिए वह बल्लेबाजी करते समय स्ट्राइक रेट के बारे में भी नहीं सोचते हैं। मैच के बाद प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा 'जब धोनी थे तो मैं नीचे बल्लेबाजी करता था और लंबे-लंबे शॉट लगाता था, लेकिन जब से वह गए हैं, अचानक मुझ पर जिम्मेदारी बढ़ गई है और इसका मुझे पछतावा नहीं है। मैं टीम के लिए धीमा खेलने के लिए भी तैयार हूं। मुझे छक्के मारना पसंद है, लेकिन अब मैं साझेदारी में विश्वास करता हूं। मैंने इस दौरान सीखा है कि दबाव को कैसे सोखते हैं।

अर्शदीप के कारण करते हैं गेंदबाजी की शुरुआतन्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं। इस पर उन्होंने कहा 'मैं अर्शदीप सिंह के कारण नई गेंद से गेंदबाजी करता हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहता हूं कि कोई नया खिलाड़ी दबाव झेले और मुश्किल परिस्थिति में गेंदबाजी करे। मैं हमेशा टीम को सामने से लीड करता हूं और नई गेंद से गेंदबाजी पर मैं काम भी कर रहा हूं।'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article