IND vs NZ 4th T20 Match Timing Today 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20, जानिए मैच का समय
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 28, 2026, 05:00 AM IST
IND vs NZ 4th T20I Match Timing Today 2026: आज (28 January 2026) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज के पहले तीन मैचों में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब वो क्लीन स्वीप की तरफ आगे बढ़ेगी। टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत क्लीन स्वीप करके दुनिया की तमाम टीमों पर अपना दबदबा बनाना चाहेगी। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 का समय और खास आंकड़े।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच कब और कहां देखें
- भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026
- आज भारत और न्यूजीलैंड की बीच चौथा टी20
- सीरीज में भारतीय टीम के पास अजेय बढ़त
IND vs NZ 4th T20 Match Timing Today 2026: भारतीय टीम और मेहमान न्यूजीलैंड टीम (India vs New Zealand) के बीच आज टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026 (IND vs NZ T20I Series 2026) का चौथा मैच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय टीम चौथा मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से आगे बढ़ने का प्रयास करेगी। न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है जो अगले दो मुकाबलों में विश्व कप से पहले अपना मजबूत पहलू दिखाना चाहेंगे। अब तक सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, फिर दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया ने सबसे तेज 200 से ऊपर का टारगेट हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया और सीरीज में 2-0 की डबल बढ़त बनाई। इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भारत ने अपने चेज करने की रफ्तार और बढ़ा दी जब न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आज सभी की नजरें चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (IND vs NZ 4th T20I Playing-11) पर टिकी होंगी जहां बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। भारतीय टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों को आराम देना चाहेगी, जबकि कुछ को मजबूरी में टीम से कुछ समय बाहर रखना पड़ेगा। जैसे लगातार तीन मैचों में सिंगल आंकड़े पर आउट होने वाले ओपनर संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। जबकि एक बार फिर जसप्रीत बुमराह को आराम देकर अर्शदीप सिंह को विश्व कप की तैयारियों को नजर में रखते हुए वापसी करने का मौका मिल सकता है। संजू सैमसन को आराम मिला तो ईशान किशन (Ishan Kishan) को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिल सकता है और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की टीम में एंट्री हो सकती है, जो फिलहाल विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन अगर कुछ खिलाड़ी चोटिल रहे और उनका प्रदर्शन अच्छा दिखा तो क्या पता अंतिम समय पर टीम में बदलाव हो जाएं।
भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच किस तारीख को होना है? (IND vs NZ 4th T20 Match Date)
भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 28 जनवरी 2026, बुधवार को होना है।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी20 मैच कहां होने जा रहा है? (IND vs NZ 4th T20 Match Venue)
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टी20 टीम के बीच इस अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। विशाखापट्टनम में अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिनमें घरेलू टीम यानी भारत को 3 जीत मिली हैं जबकि एक मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैदान पर 2012 में पहली बार टी20 मैच आयोजित जरूर हुआ था लेकिन वो मैच रद्द हो गया था।
न्यूजीलैंड और इंडिया का चौथा टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ Match Time Today)
आज भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे T20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ 4th T20 Match Live Streaming)
इंडिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
इस टी20 सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीमें (India And New Zealand Full T20 Squads)
भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे।
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मैट हेनरी, जैकब डफी, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र और काइल जैमीसन।
भारतीय टी20 टीम और न्यूजीलैंड टी20 टीमों का चौथा टी20 मुकाबला आप किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे? (IND vs NZ T20 Match TV Telecast Channel)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चौथे मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर तमाम भाषाओं की कमेंट्री के साथ आप देख सकते हैं।
अब तक T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के के आंकड़े कैसे दिखते हैं? (India vs New Zealand Head To Head Stats In T20I)
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 28 मैच हुए हैं। भारत ने 17 मैचों में जीत दर्ज कर ली है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अब भी 10 जीत पर अटकी है। एक मुकाबला टाई रहा था।