क्रिकेट

India vs Netherlands Pitch-Weather Report: तिरुवनंतपुरम में हो रही है बारिश, फिर धुल सकता है भारत का मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 3, 2023, 02:27 PM IST

India vs Netherlands Pitch Report, IND vs NED Pitch Report Greenfield Stadium, Thiruvananthapuram Weather Forecast in Hindi: टीम इंडिया का एक और वॉर्मअप मैच बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। वनडे वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैच में मेजबान भारत और नीदरलैंड्स से सामना होना था। लेकिन बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका।

Image

भारत और नीदरलैंड्स के वॉर्म अप मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

India vs Netherlands (IND vs NED) Pitch Report Greenfield Stadium, Thiruvananthapuram Weather: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले से पहले मेजबान टीम भारत का मुकाबला बेरंग होता दिख रहा है। मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड्स का मुकाबला होना था। लेकिन बारिश के कारण टॉस तय समय पर शुरू नहीं हो सका। भारत और नीदरलैंड्स का वॉर्म अप मैच की शुरुआत दोपहर दो बजे से होनी थी। रिपोर्ट के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में सुबह से बारिश हो रही है और दिन भर बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि भारत का पहला वॉर्म अप मैच भी बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। भारत का पहला वॉर्म अप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के साथ होना था।

98 प्रतिशत बारिश की संभावना

तिरुवनंतपुरम में सुबह से बारिश हो रही है। टॉस से पहले कुछ देर के लिए बारिश शुरू की थी, लेकिन टॉस से कुछ देर पहले फिर बारिश शुरू हो गई। वहीं, मौसम रिपोर्ट के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को 98 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई थी। वहीं, शाम 4 बजे के बाद झमाझम बारिश का अनुमान जताया गया है। भारत का दूसरा मुकाबला भी बारिश के कारण धुल सकता है।

12 साल के बाद आमने -सामने होने वाली थी दोनों टीमें

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत अपने दूसरे वॉर्म अप मैच में नीदरलैंड्स से भिड़ने वाली थी। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में 12 साल बाद आमने-सामने होने वाली थी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें 2011 में भिड़ी थीं। इस मुकाबल में भारत को 5 विकेट से जीत मिली थी। वहीं, 2003 से अभी तक भारत और नीदरलैंड्स की टीम दो बार आपस में भिड़ चुकी है और दोनों ही मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

नीदरलैंड्स टीम का स्क्वॉड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ डॉड, बास डी लीडे, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article