क्रिकेट

IND vs JPN U-19 Asia Cup 2024: नंबर 7 जर्सी वाले कप्तान ने खेली शतकीय पारी, भारत ने जापान को दी मात

India vs Japan U-19 Asia Cup 2024: भारतीय किकेट टीम का अंडर-19 एशिया कप 2024 में दमदार वापसी की है। टीम इंडिया ने अपने दूसरी ही मैच में जापान को बुरी तरह से मात दे दी है। इस जीत में भारत की तरफ से कप्तान मोहम्मद अमान ने शतकीय पारी खेली है।

Image

भारत बनाम जापान अंडर-19 एशिया कप (फोटो- BCCI)

India vs Japan U-19 Asia Cup 2024: कप्तान मोहम्मद अमान की नाबाद शतकीय पारी के साथ केपी कार्तिकेय और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के अर्धशतकों से भारत ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप ए मैच में सोमवार को यहां जापान को 211 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

भारत ने छह विकेट पर 339 रन बनाने के बाद जापान को आठ विकेट पर 128 रन पर रोक दिया।अमान ने 118 गेंद की नाबाद शतकीय पारी में सात चौके की मदद से 122 रन बनाये। कार्तिकेय ने 49 गेंद में 57 रन की पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि महात्रे ने 29 गेंद की आक्रामक पारी में छह चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन बनाये।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारतीय टीम के लिए सी आंद्रे सिद्धार्थ (38), हार्दिक राज (नाबाद 25) और वैभव सूर्यवंशी (23) ने भी उपयोगी योगदान दिये।जापान के लिए हुगे केल्ले और किफर यामामोतो-लेक ने दो-दो विकेट लिये।लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की टीम आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। भारतीय टीम हालांकि जापान को ऑल आउट करने में विफल रहने पर निराश होगी।

भारत की पहली जीत

दो विकेट लेने वाले केल्ले ने 111 गेंद में 50 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा। चार्ल्स हिंजे 35 रन पर नाबाद रहे।भारत के लिए, कार्तिकेय, हार्दिक राज और चेतन शर्मा ने दो-दो विकेट लिये।भारत टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 43 रनों से हार गया था। टीम बुधवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से खेलेगी।प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें छह दिसंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। टूर्नामेंट का फाइनल आठ दिसंबर को होगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे