क्रिकेट

IND vs ENG T20I Series: चिंता में इंग्लैंड की टीम, इस गेंदबाज के वीजा में देरी से खड़ी हुई मुश्किल

IND vs ENG T20I Series 2025: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम चिंता में पड़ गई है और इससे उनका अभ्यास भी प्रभावित हो रहा है। वजह है गेंदबाज साकिब महमूद को अब तक भारत का वीजा नहीं मिलना। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी 2025 को कोलकाता में खेला जाएगा।

Image

साकिब महमूद (बीच में)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2025
  • मुश्किल में फंस गई इंग्लैंड क्रिकेट टीम
  • टीम के प्रमुख गेंदबाज को नहीं मिला वीजा

IND (India) vs ENG (England) T20I Series 2025: पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद 22 जनवरी से शुरू होने वाले सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारत का वीजा मिलने में देरी के कारण अबू धाबी में टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लेंगे। ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के मुताबिक महमूद को अभी भारत का वीजा नहीं मिला है। वह ऐसे में अबू धाबी में शिविर में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के पास है। उन्हें हालांकि टीम के खिलाड़ियों के पहले दल के कोलकाता रवाना होने से पहले वीजा मिलने की उम्मीद है।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के किसी क्रिकेटर को भारत का वीजा हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर पिछले साल वीजा मिलने में हुई देरी के कारण दोनों देशों के बीच हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाये थे।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भी 2023 के भारतीय दौरे पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। वेबसाइट के मुताबिक पाकिस्तानी मूल के टीम के अन्य खिलाड़ियों रेहान अहमद और आदिल राशीद को भारतीय वीजा मिल गया है। महमूद ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट, नौ एकदिवसीय और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला। इंग्लैंड का भारतीय दौरा 22 जनवरी को कोलकाता ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ शुरू होगा।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article